Bareilly News: थानों में जमा कराए ड्रोन, एसएसपी ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अफवाह फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी की सख्ती के बाद बरेली के एसएसपी ने सभी थानेदारों व सीओ को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बिना अनुमति ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएम योगी के इस निर्देश पर अमल करते हुए एसएसपी ने भी सभी थानेदारों व सीओ को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताया है कि गांव गली के बाद बरेली में भी एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर लगाया जाए।
यह भी पढ़ें- UP: 'मैं चोर नहीं हूं...', भीड़ ने विदेशी युवती को खंभे से बांधकर मारा, वो हाथ जोड़ कहती रही- पुलिस को बुला लो
उन्होंने बताया कि निजी आयोजनों में भी फिलहाल बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। ऐसे इवेंट करने वालों के करीब 250 ड्रोन अलग-अलग थानों में जमा कराए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद लिखित सहमति के बाद ही इन्हें रिलीज किया जाएगा।
एसएसपी ने स्वीकार किया कि जिले में चोरों के आने की अफवाह अभी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। ऐसे मामलों में अंजान लोगों पर हमले करने पर पुलिस ने पांच मुकदमे दर्ज कर अब तक 14 लोगों को जेल भेजा है। वहीं, ड्रोन की अफवाह में एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार कस्बों व गांवों में जाकर लोगों को सजग कर रही है कि ड्रोन या चोरों की आवाजाही की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। कुछ गलत दिखे तो स्थानीय थाना चौकी या 112 पर सूचना दें, पुलिस खुद मौके पर आकर जांच व कार्रवाई करेगी।
नेपाली युवती को पीटने वाले चार आरोपी भेजे गए जेल
किला थाना क्षेत्र में अपने परिचित युवक के घर आई नेपाल की युवती को शुक्रवार रात चोर समझकर खंभे से बांधकर डंडों से पीटने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पिटाई से युवती के कई दांत और दायां पैर टूट गया। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब बेहतर है।