फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former Pradhan attacked with knife, FIR lodged

Bareilly News: पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan attacked with knife, FIR lodged
शाही। पूर्व प्रधान पर सिरफिरे युवक ने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला किया। मौजूद लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के सेवा ज्वालापुर गांव के पूर्व प्रधान प्यारेलाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर घर के सामने स्थित दुकान पर जरूरी काम से बैठकर काम निपटा रहे थे। दुकान में उनके पुत्र देश दीपक वर्मा, गांव के ही रामेश्वर दयाल व औरंगाबाद गांव के अवधेश सिंह भी बैठे थे। भमोरा गांव का रहने वाला सिरफिरा युवक धर्मेंद्र बाइक से आकर गालियां देते हुए दुकान में घुस आया। बातचीत कर रहे प्यारेलाल की ओर झपटते हुए युवक ने थप्पड़ जड़ दिया, जेब से चाकू निकाल कर जान लेने की कोशिश की। किसी तरह पुत्र व अन्य मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। देश दीपक वर्मा ने बताया कि गांव के ही शिव मंदिर पर काफी समय से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा रहता है। इस मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed