फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP from Jaunpur Dhananjay shifted to Bareilly Central Jail

धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट: हाईकोर्ट से दोपहर में मिली जमानत, अभी दो या तीन दिन रहना होगा बंद

Sat, 27 Apr 2024 10:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। हाईकोर्ट से दोपहर में जमानत मिली। अभी दो या तीन दिन जेल में ही काटने होंगे।

विज्ञापन
Former MP from Jaunpur Dhananjay shifted to Bareilly Central Jail
धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। शनिवार सुबह धनंजय को लेकर जौनपुर से निकली एंबुलेंस शाम साढ़े छह बजे बरेली सेंट्रल जेल पहुंची। इससे पहले दोपहर में हाईकोर्ट का फैसला आया, जिसमें धनंजय की जमानत मंजूर कर ली गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने तक धनंजय को बरेली जेल में रहना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन लग सकते है।

विज्ञापन


धनंजय सिंह की पत्नी को बसपा ने जौनपुर से उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि धनंजय की रिहाई से जौनपुर के चुनाव पर सीधा असर पड़ेगा। जौनपुर के एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण मामले में धनंजय सिंह को सात साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उसमें धनंजय को फौरी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने धनंजय की सजा पर रोक से मना किया है। जमानत दी है पर यह भी स्पष्ट किया है कि धनंजय खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन

जेल गेट से पहले लगाया बैरियर, काफिला रोका
शाम को जब एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ियां सेंट्रल जेल पहुंचीं तो उससे पहले ही जेल गेट से काफी दूरी पर बैरियर लगा दिया गया था। मीडिया को यहां रोक दिया गया था। करीब 15 लग्जरी गाड़ियों में साथ आए धनंजय के परिजनों व समर्थकों को भी बैरियर पर ही रोक लिया गया। केवल एंबुलेंस ही जेल गेट तक गई। एंबुलेंस में पर्दे पड़े थे जिससे अंदर का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब दस मिनट कागजी खानापूरी के बाद धनंजय को जेल में दाखिल किया गया।

भाई ने कहा- न्यायपालिका पर भरोसा
धनंजय के काफिले में साथ आए उनके मौसेरे भाई विकास सिंह से पत्रकारों ने बात की तो उनका कहना था कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, वहीं से बाइज्जत जमानत मिली है। एक-दो दिन में भाई जेल से रिहा हो जाएंगे। साथ में इतना बड़ा काफिला लाने को लेकर जब पूछताछ की गई तो कहा कि सुरक्षा को लेकर सजगता बरतते हैं, वैसे पुलिस प्रशासन ने ही सुरक्षा उपलब्ध कराई है। जेल लाते ले जाते वक्त पहले हुई घटनाओं के बारे में याद दिलाया। विकास ने कहा कि खतरे की आशंका तो रहती ही है।

विज्ञापन

धनंजय को नहीं था बुखार, हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा
धनंजय सिंह के बरेली सेंट्रल जेल रवाना होने की सूचना जेल प्रशासन को मिली तो यहां तैयारियां शुरू करा दी गईं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने जेल में सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए।

धनंजय सिंह को एंबुलेंस से लाने के पीछे तर्क दिया गया था कि दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है और शरीर में दर्द है। जेल में दाखिल होने से पहले डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो बुखार नहीं मिला। तब धनंजय को जेल अस्पताल के बजाय हाई सिक्योरिटी बैरक में ही रखा गया। बताया जा रहा है कि अन्य बंदियों वाला सामान्य भोजन ही उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

जेल में बंद है डॉन बबलू, दो गैंगस्टर कर चुके फोटो वायरल
सेंट्रल जेल में पहले से ही माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव और उसका साथी मंगे सरदार आदि मौजूद हैं। इस जेल को लेकर करीब दो महीनों से स्थिति ढुलमुल है। पिछले दिनों यहां बंद कैदी आसिफ व समीर उर्फ राका ने जेल के अंदर के फोटो-वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। इन मामलों में दो मुकदमे दर्ज किए गए, जिनकी इज्जतनगर थाना पुलिस विवेचना कर रही है।

जेल के तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। डिप्टी जेलर को मुख्यालय से संबद्ध कर दो जेलरों की भी जांच शुरू की गई थी। अब धनंजय के यहां आने से सेंट्रल जेल फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि ये माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक हाईकोर्ट का आदेश जौनपुर कोर्ट के परवाने के साथ सेंट्रल जेल प्रशासन को मिल जाएगा और धनंजय की रिहाई हो जाएगी।

धनंजय सिंह को साढ़े छह बजे जेल में दाखिल कर लिया गया है। जमानत से संबंधित सूचनाएं मीडिया से ही पता लग रही हैं, लिखित में कोई आदेश नहीं आया है। लिखित आदेश मिलने पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - अविनाश गौतम, वरिष्ठ अधीक्षक, सेंट्रल जेल बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed