{"_id":"694c5bf575ca73ef9f0ccca2","slug":"forest-department-team-arrived-to-see-the-person-injured-in-animal-attackforest-department-team-arrived-to-see-the-person-injured-in-animal-attack-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3710-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जानवर के हमले में घायल व्यक्ति को देखने पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जानवर के हमले में घायल व्यक्ति को देखने पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन
मीरगंज। गांव छोटी सिमरिया में खेत में फसलों की रखवाली के दौरान लकड़बग्घे के हमले में घायल व्यक्ति को देखने बुधवार को वन विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद टीम ने गांव में जानवर के पगचिह्नों की जांच करते हुए इसे सियार का बताया और ग्रामीणों को सजग रहने को कहा।
बुधवार को अमर उजाला में प्रमुखता से छपी खबर का संज्ञान लेकर रेंजर संतोष कुमार मठपाल अपनी टीम को लेकर गांव छोटी सिमरिया पहुंचे और घायल किसान एवं उसके साथियों से बातचीत की तो घायल 55 वर्षीय सालिकराम ने बताया कि वह मंगलवार सुबह सात बजे अपने खेत पर लेटा था। तभी एक जानवर आया। उसने हमला कर दिया। वह लकड़बग्घा लग रहा था। अगर आसपास के लोग बचाने नहीं आते तो वह जान ले सकता था। क्षेत्र के लोगों में अभी भी दहशत का माहौल है। रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि जंगल में मिले पगचिह्न सियार के हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। संवाद