फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First went to jail for threatening witnesses, now both the accused have been proven guilty.

Bareilly News: गवाह धमकाने पर पहले जेल गए, अब दोष सिद्ध हुए दोनों अभियुक्त

Tue, 27 Feb 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
First went to jail for threatening witnesses, now both the accused have been proven guilty.
बरेली। लांस नायक अनिल कुमार हत्याकांड के दोनों आरोपियों पर जुर्म साबित हो गया है। सजा के प्रश्न पर सुनवाई 28 फरवरी को होगी। गवाहों को धमकाने के मामले में कोर्ट से दोनों की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। उन्हें नवंबर माह में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामला एडीजे ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की कोर्ट में है। जाट रेजिमेंट में तैनात लांस नायक अनिल कुमार की सदर बाजार में 21 मार्च 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला था कि लांस नायक अनिल कुमार की पत्नी को आरोपी राजेश चौधरी परेशान करता था। इस पर लांस नायक ने राजेश चौधरी की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राजेश चौधरी ने अपने छोटे भाई ध्रुव चौधरी के साथ मिलकर दिनदहाड़े लांस नायक अनिल कुमार की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सरकारी वकील सुनील पांडेय ने बताया कि मामले की सुनवाई जब कोर्ट में चल रही थी तो चश्मदीद गवाह रिटायर्ड सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह ने 15 सितंबर 2023 को कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि अभियुक्त राजेश चौधरी व ध्रुव चौधरी गवाहों को धमका रहे हैं। ये लोग एलानिया कह रहे हैं कि जो भी उनके खिलाफ गवाही देगा, उसका भी हाल लांस नायक अनिल कुमार की तरह होगा। इस डर से मामले के गवाह आजाद खान ने गवाही से मना कर दिया। गवाह कुलदीप सिंह की ओर से दी गई इस अर्जी पर एडीजे ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने एसएसपी को पत्र लिखकर गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश दिया था। बाद में दोनों अभियुक्तों की जमानत कोर्ट ने खारिज करके जेल भेज दिया था। तब से वे जेल में ही हैं। इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल 11 गवाह पेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed