फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing outside actress Disha Patni sister khushboo patani house in Bareilly

UP: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Sep 2025 09:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 09:33 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की है, जो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गए हैं। 

विज्ञापन
Firing outside actress Disha Patni sister khushboo patani house in Bareilly
दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर दो राउंड फायर कर बाइक सवार दो आरोपी भाग निकले। मामले में रोहित गोदारा गोल्डी बरार के ट्वीट से सनसनी फैली है जिसमें उसने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। घटना के दौरान दिशा पाटनी के रिटायर्ड सीओ पिता व रिटायर मेजर बहन समेत तीन लोग घर के अंदर सो रहे थे। एसएसपी ने इस मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे पुलिस लाइन परिसर से सटे इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी की ओर से पुलिस को सूचना मिली कि उनके दरवाजे पर फायर करके कुछ लोग भागे हैं। पुलिस पहुंची तो देखा कि घर की दीवार में फायर लगा है। एसएसपी ने खुद परिवार से मिलकर जानकारी जुटाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। सीसी फुटेज में बाइक सवार दो लड़के भागते हुए दिखे, इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं, इनमें सर्विलांस व एसओजी भी शामिल हैं। घटना के वक्त घर के अंदर जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी व बेटी रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी थे जो सो रहे थे। परिवार की सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल लगा दिया गया है। टीमों को आरोपी ट्रेस करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित ने ली जिम्मेदारी, ये पोस्ट डाली
(जय श्री राम)
(राम राम सभी भाइयों को)
मैं वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा), भाइयों आज ये जो खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस बरेली, यूपी) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोंडेगे।

ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं, उन सभी के लिए है। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों से संबंधित कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए। हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed