{"_id":"5d3de6368ebc3e6cd40603cd","slug":"firing-between-two-groups-five-injured-among-a-kanwaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में फायरिंग, कांवड़िया समेत पांच घायल, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में फायरिंग, कांवड़िया समेत पांच घायल, जाम लगाया
Mon, 29 Jul 2019 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
घायल कांवड़िया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसी मिशन थाने के अहमदपुर रेती में रविवार रात दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में छर्रे लगने से एक कांवड़िया समेत पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन
अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़िये के घायल होने से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने जिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। देर रात डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने
विज्ञापन
अस्पताल पहुंच कर कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।
आरसी मिशन थाने के गांव रौसर कोठी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर संतोष का रविवार दिन में नई बस्ती रेती के गोविंद सिंह से झगड़ा हो गया था। रात करीब आठ बजे हिस्ट्रीशीटर दो बाइक और एक कार से अपने साथियों के साथ अहमदपुर रेती पहुंचा। उसने अपने साथियों के साथ तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
यहां से उस वक्त कांवड़ियों का जत्था भी गुजर रहा था। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल बंडा के गांव ररुआ निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र वर्मा, पुत्र ओमप्रकाश भी हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गया।
इसके अलावा गोविंद पुत्र श्रीपाल, श्याम सिंह पुत्र अरविंद, प्रवेश सिंह पुत्र धु्रव सिंह निवासी नई बस्ती रेती और अहमदपुर रेती के निखिल तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी भी छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। देर रात तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग हुई थी। हाथ में छर्रा लगने से सतेंद्र नाम का कांवड़िया जख्मी हुआ है। उसकी हालत सामान्य है। फायरिंग करने वाले कार से भागे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने इस कार को पकड़ लिया है। फायरिंग में शामिल सतेंद्र नाम का हिस्ट्रीशीटर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। दहशत या तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी