फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire in gas cylinder nine injured in shahjahanpur

गैस सिलिंडर से लगी आग, नौ लोग झुलसे, तीन बच्चों की हालत नाजुक

Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
fire in gas cylinder nine injured in shahjahanpur
गैस सिलिंडर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

गांव कल्याणपुर में रविवार सुबह गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से इससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चे, महिला व एक रिश्तेदार समेत परिवार के नौ लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। हादसे के बाद भी ने तो दमकल यूनिट मौक पर पहुंची और न ही पुलिस।

विज्ञापन


सत्यपाल के घर उनकी विवाहित बेटी पूजा टिनशेड के बरामदे में चाय बना रही थी। बारिश के कारण घर के बाकी सदस्य भी वहीं बैठे थे। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और वह तेज लपटों के साथ जलने लगा। लोगों के कपड़ों व पास की कोठरी में रखे भूसे में भी लग गई। इससे चीखते हुए लोग इधर-उधर भागे। पड़ोस के लोग मदद को दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। 
विज्ञापन


आग से पूजा, सत्यपाल, उनकी पत्नी कुसुमा देवी, बेटी ज्योति (10), आरती (17), बेटा रामतीर्थ (7) व संजीव (12) के अलावा सत्यपाल के बड़े भाई राधेश्याम का बेटा पंचू (11), उसका चचेरा भाई विपिन (10) पुत्र संतराम व संतराम का दामाद थाना मदनापुर के गांव उम्मरपुर का निवासी रंजीत (25) झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें पंचू, विपिन और रामतीर्थ की हालत काफी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed