{"_id":"5e9df7928ebc3ed5705f0948","slug":"fire-extinguishers-extinguished-in-transformer-cable-bareilly-news-bly4032267109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग दमकल कर्मियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग दमकल कर्मियों ने बुझाई
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बंदरों के उत्पात से शहर में कई जगह होती रही ट्रिपिंग
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में बिजली मांग कम होने पर भी ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। पिछले दिनों पुराना रोडवेज बस स्टेशन के सामने ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, अब सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के केबल फुंक गए हैं। इस बार भी दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
हनुमान मंदिर के सामने रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार शाम करीब 5.25 बजे आग लग गई। धुआं उठता देख अयूब खां चौराहे और मंदिर पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत ही दमकल बुला ली। दमकल कर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग बुझा दी। पुलिस के मुताबिक आग ट्रांसफार्मर के केबलों को सहारा देने के लिए लगाए गए बांस में लगी थी। सूचना मिलते ही क्षेत्र की सप्लाई बंद करा दी गई। हनुमान मंदिर पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास कुछ बंदर केबलों पर उछलकूद कर रहे थे, जिससे उनमें स्पार्क हुआ और आग लग गई। बिजली कर्मियों ने केबल सही कर दिए हैं। उनके अनुसार ट्रांसफार्मर पूरी तरह ठीक है और सप्लाई चालू हो गई है। वहीं बंदरों के उत्पात से शहर भर में कई जगहों पर दर्जनों बार ट्रिपिंग होती रही।