फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR on contract operator, will be sacked soon

Bareilly News: संविदा परिचालक पर एफआईआर, जल्द होगा बर्खास्त

Thu, 20 Apr 2023 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
FIR on contract operator, will be sacked soon
बदायूं। कासगंज जिले में बिना टिकट यात्रियों के पकड़ी गई रोडवेज बस के मामले में एआरएम अशोक कुमार ने संविदा परिचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। अभी परिचालक को बर्खास्त नहीं किया है। अभी उसे सेवाओं से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो-एक दिन में परिचालक को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम अशोक कुमार के मुताबिक मंगलवार को करीब सवा 11 बजे यूपी 25 एटी 5617 रोडवेज बस बदायूं से गंजडुडवारा मार्ग को रवाना हुई थी। इस बस पर संविदा चालक ओमकार सिंह और संविदा परिचालक प्रवीन कुमार मौजूद थे। करीब आधा घंटे बाद एक यात्री ने कॉल करके बताया कि परिचालक ने शराब पी रखी है। वह यात्रियों से रुपये ले चुका है, लेकिन किसी को टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने आसपास के प्रवर्तन दलों से संपर्क किया। उनकी अलीगढ़ के यातायात अधीक्षक अरविंद मिश्रा से बात हुई। उन्होंने बस को चेक करने को कहा। तब तक रोडवेज कादरगंज के नजदीक पहुंच गई थी। वहीं पर यातायात अधीक्षक ने बस को रुकवा लिया। जब उसकी चेकिंग की गई तो बस में 33 यात्री निकले लेकिन उनमें 23 यात्री बिना टिकट थे। सभी से किराये के रुपये ले लिए गए थे, लेकिन किसी को टिकट ही नहीं दिया गया था। इसकी जानकारी पर एआरएम ने तुरंत चालक और परिचालक को सेवाओं से रोक दिया। मंगलवार देेर रात एआरएम ने संविदा परिचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। एआरएम ने बताया कि परिचालक को दो-एक दिन में बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


23 यात्रियों के हड़प लिए 1165 रुपये
एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि बिना टिकट पकड़े 23 यात्रियों में 15 यात्री बदायूं से गंजडुडवारा के लिए सवार हुए थे। उनसे 55 रुपये प्रति यात्री लिया गया था। चार यात्री शेखूपुर से गंजडुडवारा के लिए बैठे थे। उनसे 49 रुपये प्रतियात्री लिए गए। बदायूं से नगरिया के लिए बैठे दो यात्रियों से 42-42 रुपये लिए गए। कादरचौक से गंजडुडवारा के लिए बैठे दो यात्रियों से 30-30 रुपये लिए गए। सभी 23 यात्रियों से 1165 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों के मामले में संविदा परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उसने 1165 रुपये का गबन किया है। उसे दो-एक दिन में बर्खास्त कर दिया जाएगा।- अशोक कुमार, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed