फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged against four including clerk accused of beating advocate in court room Bareilly

Bareilly News: कोर्ट रूम में अधिवक्ता को पीटने के आरोपी बाबू समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला

Sat, 30 Aug 2025 07:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 07:32 PM IST
सार

बरेली में कोर्ट रूम में मारपीट के मामले में अधिवक्ता और बाबू ने एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता ने बाबू पर पीटने और जातिसूचक शब्द करने का आरोप लगाया। वहीं, बाबू ने जानलेवा हमला करने और लूट का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
FIR Lodged against four including clerk accused of beating advocate in court room Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसीजे जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या तीन के कार्यालय में बाबू संजय कुमार और अधिवक्ता हरीश आजाद के बीच मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता ने बाबू को नामजद करते हुए चार और बाबू ने अधिवक्ता को नामजद करते हुए छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ओर से मामला दर्ज होने के बाद बीच का रास्ता निकालने के लिए न्यायिक अधिकारी और बार पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी अधिवक्ता हरीश आजाद का कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह एसीजे जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या तीन के कार्यालय में एक मामले की पत्रावली देखने गए थे। यह पत्रावली काफी समय से मिल नहीं रही। यहां कार्यालय के बाबू समेत तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला कर लिया। गिराकर पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान अधिवक्ता उमंग रावत, अनूप सक्सेना, अंकित गुप्ता और आदित्य सक्सेना ने उनको किसी तरह से बचाया। इधर, बाबू संजय कुमार का कहना है कि वह अपने सहयोगी रजत कुमार के साथ काम निपटा रहा था।
विज्ञापन


अधिवक्ता हरीश आजाद छह अन्य लोगों के साथ अनाधिकृत रूप से कार्यालय में घुस आए और अनाधिकृत रूप से पत्रावलियों का मुआयना करने लगे। विरोध करने पर दरबाजा अंदर से बंद करने के बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाया, उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली और पत्रावलियां लूट ले गए। बीच-बचाव करने पर रजत को भी पीटा। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाबू ने किया नियमों का उल्लंघन
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय का कहना है कि कोर्ट कक्ष में हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसी घटना की झूठी गहानी गढ़ी गई है। नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले बाबू को जिला जज समेत उच्च न्यायिक अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी। न्यायिक अधिकारियों को जानकारी दिए बिना अधिवक्ता के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह नियमानुसार नहीं है। बार इसका खुलकर विरोध करेगा।

दिन भर रही गहमा-गहमी, कोर्ट परिसर में घूमे अध्यक्ष व सचिव
दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को कोर्ट परिसर में दिन भर गहमा-गहमी रही। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर में घूमे। सचिव ने बताया कि कई अदालतों में बाबू कुर्सी तोड़ते हैं और बाहरी लोगों से काम कराते हैं। बार पहले से इसका विरोध कर रहा है। शनिवार को ऐसे लोगों को चिंह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि अदालतों में बाहरी लोगों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed