फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against five policemen including inspector in bareilly

बरेली में युवक की मौत का मामला: बिथरी थाने के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या और लूट की रिपोर्ट

Sat, 19 Aug 2023 07:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 07:54 AM IST
सार

अप्रैल में परसोना निवासी अरकान की मीट फैक्टरी से लौटते समय कैंट क्षेत्र के बिलाल मस्जिद के पास मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना। जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
FIR lodged against five policemen including inspector in bareilly
अरकान कुरैशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के परसोना निवासी युवक अरकान की मौत के मामले में उसके पिता ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमला कर हत्या और लूट के साथ ही घूसखोरी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


इसी साल अप्रैल में परसोना निवासी अरकान की मीट फैक्टरी से लौटते समय कैंट क्षेत्र के बिलाल मस्जिद के पास मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना। सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने घेरकर पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर मारपीट की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश की गई थी। भारी संख्या में पुलिस पहुंची तो भीड़ को हटाकर घायल पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भीड़ के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, बाकी की तलाश हो रही है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 

अब अरकाम के पिता पप्पू ने न्यायालय के आदेश पर बिथरी चैनपुर इंसपेक्टर अश्वनी कुमार, दरोगा धर्मेंद्र कुमार, सिपाही राजेश, विनीत कांडपाल और होमगार्ड वीरपाल के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पप्पू के मुताबिक अरकाम मारिया फ्रोजन से रुपये लेकर लौट रहा था। 

उसने फोन पर उनसे बात की थी। इसके बाद पुलिस ने फोन कर कहा कि जल्दी 50 हजार रुपये लेकर आ जाओ, नहीं तो गोकशी में अरकाम को जेल भेज देंगे। पप्पू गांववालों के साथ मस्जिद के पास पहुंचे तो देखा कि दरोगा, सिपाही और होमगार्ड अरकाम को मार रहे हैं। 

भीड़ देखकर पुलिस वाले हड़बड़ा गए। पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने यहां आकर गांव में आग लगाने और गोली मारने की धमकी दी। पप्पू का आरोप है कि पोस्टमार्टम में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने अरकाम से 30,400 रुपये भी छीन लिए।

कैंट थाने के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि मामला सीधे तौर पर एक्सीडेंट का था जिसकी पुष्टि तभी हो गई थी। भीड़ ने मदद कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिख ली है, वस्तुस्थिति सामने लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed