फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against constable and hospital worker for allegedly trading dead bodies in Bareilly

Bareilly: लाशों की सौदेबाजी करने के आरोप में सिपाही और अस्पताल कर्मी पर रिपोर्ट, जांच में खुलेगा नेटवर्क

Sun, 14 Sep 2025 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 10:58 AM IST
सार

बरेली में लावारिस लाशों की सौदेबाजी के मामले में निलंबित सिपाही और अस्पताल कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके सिंडिकेट में कौन कौन लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
FIR lodged against constable and hospital worker for allegedly trading dead bodies in Bareilly
पोस्टमॉर्टम हाउस बरेली - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में लावारिस शवों की सौदेबाजी करने के आरोप में सिपाही और जिला अस्पताल कर्मी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सौदेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही नरेंद्र प्रताप को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। वहीं, अस्पताल के संविदाकर्मी को वहां से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो व ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें जिला अस्पताल की मोर्चरी में तैनात संविदाकर्मी सुनील और स्टेशन चौकी पर तैनात सिपाही नरेंद्र प्रताप लावारिस शवों की सौदेबाजी करते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल और पुलिस विभाग से जुड़ा सिंडिकेट लावारिस लाशों को मेडिकल कॉलेजों के हाथ बेचता है। ये आरोपी सरकार की तरफ से लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाला अनुदान भी हड़प लेते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: इंग्लैंड से लौटी इंजीनियर युवती पर हमला, डॉक्टर और उसकी पत्नी पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस लाशों को मेडिकल कॉलेज वाले 40 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक में खरीदते हैं। इनका वह डॉक्टरी की पढ़ाई में इस्तेमाल करते हैं। सिंडिकेट पूरे मंडल में मिलने वाली लावारिस लाशों की सौदेबाजी कर रहा था। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद कई अन्य चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed