Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   engineer girl accused the doctor and his wife of attacking her in Bareilly

Bareilly News: इंग्लैंड से लौटी इंजीनियर युवती पर हमला, डॉक्टर और उसकी पत्नी पर लगाया आरोप

Sun, 14 Sep 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 10:40 AM IST
सार

बरेली में इंग्लैंड से लौटी इंजीनियर युवती ने पड़ोसी डॉक्टर और उसकी पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया है। युवती ने तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
engineer girl accused the doctor and his wife of attacking her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार रात मारपीट और हंगामा हो गया। इंग्लैंड में नौकरी करने वाली इंजीनियर युवती की पड़ोसी डॉक्टर और उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। युवती ने आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी एक युवती इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करती है। युवती इन दिनों अपने घर का निर्माण कराने यहां आई है। शुक्रवार रात आठ बजे वह घर के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं। तभी पड़ोसी डॉक्टर ने आवारा कुत्तों को शह देने का आरोप लगाया और मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Disha Patani: बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जानिए अभिनेत्री के पिता ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर खींचा। साथ ही डॉक्टर पर अपनी छोटी बहन से छेड़खानी का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। 

Trending Videos

आरोप: दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न, घर से निकाला
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव खजुआई की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर छह माह की बेटी का सौदा करने, दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए पति, सास सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक गांव खजुआई निवासी रनीता ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जून 2023 में उसकी शादी जयप्रकाश निवासी खजुआई के साथ हुई थी। छह माह पहले उसने एक बेटी सृष्टि को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों के तेवर बदल गए। ससुराल वालों ने कह दिया कि वह बेटी को नहीं रखेंगे। इसको बेच देंगे। रनीता का आरोप है कि जनपद बदायूं के एक गांव की एक महिला से ससुराल वालों ने सौदा भी कर दिया। बाद में कार्रवाई की डर से पीछे हट गए।

यह भी पढ़ें- Bareilly: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर किधर भागे, फुटेज से सामने आई ये बात; देखें वीडियो

इसके बाद उससे दहेज स्वरूप चार लाख रुपए नकद ,एक भैंस, एक बाइक की मांग की गई, असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। सात सितंबर को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर दह माह की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। एसआई सुरजीत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति जयप्रकाश, ससुर सुखलाल, सास मीना, ननद रेखा, पूरन देई, देवर आनन्द एवं जेठानी धनदेवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed