फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fines collected after issuing challans to 10 dairies.

Bareilly News: 10 डेयरियों का चालान कर 77 हजार का वसूला जुर्माना

Wed, 23 Sep 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fines collected after issuing challans to 10 dairies.
बरेली। नगर निगम ने मंगलवार को अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संजय नगर में 10 डेयरियों का चालान करते हुए 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी सतीश चौधरी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने संजय नगर में छापा मारा। अमर उजाला ने अपने अभियान में अवैध डेयरियों से होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इनमें गोबर से नाले जाम होना, जलभराव और पशुओं के सड़क पर बैठने से आवागमन बाधित होना शामिल था। नगर निगम ने मंगलवार दोपहर तीन से सायं पांच बजे तक 10 डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रजिस्टर सिंह के यहां नौ पशुओं के हिसाब से पांच हजार, प्रेमपाल से सात पशुओं पर पांच हजार, रेशम पाल पर 16 पशुओं के सापेक्ष पांच हजार, अनूप पर 50 पशुओं के सापेक्ष 20 हजार, विशु पर 50 पशुओं के हिसाब से 10 हजार, संतोष पर 10 पशुओं पर पांच हजार, राहुल पर पांच पशुओं के हिसाब से पांच हजार, रितेश पर सात पशुओं के हिसाब से दो हजार, गौतम पर 30 पशुओं पर 10 हजार, दिनेश पर 32 पशुओं पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इन पर गोबर नालों में बहाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अवैध डेयरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed