Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   female event manager was brutally murdered in Bareilly after being robbed

UP: लूट या साजिश!... मां से हुई थी पूजा की आखिरी बात, इवेंट मैनेजर की हत्या कर खेत में दफनाया शव; हुआ खुलासा

Fri, 23 Jan 2026 03:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 03:29 PM IST
सार

बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला इवेंट मैनेजर की लूट के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव एक सुनसान खेत में दफन कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
female event manager was brutally murdered in Bareilly after being robbed
इवेंट मैनेजर पूजा राणा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पिछले दस दिन से लापता इवेंट मैनेजर पूजा राना (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में फिजियोथेरेपिस्ट साथी विमल दिवाकर को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूजा के शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आरोप है कि रुपये व जेवर लूटने की खातिर हत्या की गई। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


बारादरी इलाके के निवासी प्रेम सिंह राना ने बताया कि उनकी बेटी पूजा शादी-विवाह व अन्य इवेंट कराती थी। वह 12 जनवरी को अपनी मां महेंद्र देवी और बहन शालिनी से एक इवेंट में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात में वह घर नहीं लौटी। ऐसा अक्सर हो जाता था, लेकिन उसका फोन बंद होने से परिजन परेशान हुए। दूसरे दिन रात में पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस विमल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन


विमल की निशानदेही पर पुलिस ने पीलीभीत के पूरनपुर की शारदा नहर से पूजा की स्कूटी बरामद की। वहां से लौटकर रामगंगा नगर कॉलोनी के पास मोबाइल फोन बरामद कराने के दौरान विमल ने झाड़ी से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इधर, पूजा के शव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीसी कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बरातघर के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूजा के सहयोगी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा खोह निवासी विमल को हिरासत में लिया। सख्ती की गई तो विमल ने रिठौरा-भोजीपुरा मार्ग से एक किमी अंदर ले जाकर दो फुट गहराई में दबा पूजा का शव बरामद कराया। 

25 हजार रुपये के लिए हुआ था झगड़ा
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पूजा के साथी विमल ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। विमल ने कबूल किया कि पूजा पर उसके 25 हजार रुपये निकल रहे थे। कार में साथ खाने-पीने के दौरान उन्हीं रुपयों को लेकर बहस के बाद उसने मफलर से पूजा का गला दबा दिया। मफलर भी पूजा के शव के पास से बरामद हो गया है। विमल के साथ हत्या में कौन सहयोगी था, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed