{"_id":"68701a2fa15a990e5d092fa4","slug":"fault-in-the-fort-electricity-in-basant-vihar-was-cut-off-for-nine-hours-bareilly-news-c-4-bly1003-679446-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला में फाल्ट, नौ घंटे गुल रही बसंत विहार की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला में फाल्ट, नौ घंटे गुल रही बसंत विहार की बिजली
विज्ञापन
बरेली। किला उपकेंद्र से पोषित बसंत विहार कॉलोनी के ट्रांसफार्मर बुधवार रात दो बजे तेज धमाके के साथ खराब हो गया। सुबह 11 बजे तक पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रही।बृहस्पतिवार को सनसिटी उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से इलाके में एक घंटे तक बिजली संकट बना रहा। सिठौरा मढ़ीनाथ में एक फेस नहीं आने से भी उपभोक्ता परेशान रहे। सिविल लाइंस तृतीय से पोषित खुर्रम गौटिया में लो वोल्टेज की समस्या रही। कुतुबखाना व शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग से जूझना पड़ा। नरकुलागंज में सुबह चार से आठ बजे तक बिजली कटौती की गई।
आज यहां साढ़े सात घंटे गुल रहेगी बिजली
सिविल लाइंस द्वितीय व कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित सिटी स्टेशन व किला पोषक पर शुक्रवार को आरडीएसएस के तहत बंच केबल डाले जाएंगे। इस दौरान बिहारीपुर, एक मीनार मस्जिद, चमन की मठिया, बिहारीपुर मेमरान, बिहारीपुर कासगरान, ढलाव वाली मठिया, बिहारीपुर पुलिस चौकी की बिजली आपूर्ति सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। संवाद