फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers protest against trade deal in Bareilly

Bareilly News: कलक्ट्रेट के सामने चौराहे पर बैठे किसान, ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 05:41 PM IST
सार

बरेली में भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भाकियू) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने ट्रेड डील का विरोध किया। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन
Farmers protest against trade deal in Bareilly
किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को बरेली में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के सामने स्थित चौराहे पर जुटे किसानों ने जमकर हंगामा किया। एक कार चालक को भी दौड़ा लिया। करीब 20 मिनट तक हुए हंगामे के बाद गेट पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया।

विज्ञापन


किसान यूनियन के प्रदेश, जिला व तहसील स्तरीय पदाधिकारी और समर्थक पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय परिसर में इकट्ठे हुए। यहां से पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर यूनियन के प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह व जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यह ट्रेड डील किसान विरोधी है। आंवला तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, सलीम मलिक, हाजी इकबाल अहमद व सुधीर बालियान ने सवाल उठाया कि क्या डील से पहले किसानों की सहमति क्यों नहीं ली गई? किसान यूनियन के प्रदेश सचिव जगत पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, यामीन मलिक, फरीदपुर तहसील के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील डेयरी सेक्टर पर सीधा हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से किसान के चोटिल होने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि एक चालक ने उनके साथी पर कार से टक्कर मार दी। हालांकि, वो घायल साथी का नाम नहीं बता पाए। प्रदर्शन के दौरान कार को दूर खड़ा कर चालक पैदल निकल रहा था तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एसआई शिव सिंह चाहर ने उसे बचाकर कोतवाली भेजा। कार पर उप्र सरकार लिखा था। एक पुलिसकर्मी भी बैठा था। बताया जा रहा है कि यह निजी कार किशोर सुधार गृह के एक अधिकारी की थी। हालांकि, कार में अधिकारी बैठे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed