{"_id":"69ccc7f9cbed54b38c00bb41","slug":"farmers-outraged-over-municipal-corporation-action-in-bareilly-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ किसानों में रोष, किसान एकता संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ किसानों में रोष, किसान एकता संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 01 Apr 2026 12:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:53 PM IST
सार
बरेली में किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसानों ने नगर निगम की कार्रवाई पर विरोध जताया। किसानों ने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें अतिक्रमण हटाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में दुग्ध डेयरी संचालकों और किसानों ने नगर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का गंभीर आरोप लगाया है। किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को नगर आयुक्त संजीव मौर्य को एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल डेयरी किसानों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि रसूखदार दुकानदारों और सड़क घेरकर व्यापार करने वालों की तरफ नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी आए दिन जेसीबी लेकर हवाई अड्डा गेट के समीप पहुंच जाते हैं और किसानों को जमीन खाली करने के लिए डराते-धमकाते हैं। किसान सड़क के किनारे गड्ढों में और मुख्य मार्ग से दूर अपना कारोबार कर रहे हैं, फिर भी उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को याद दिलाया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में हवाई अड्डा गेट से टोल प्लाजा तक पदयात्रा निकाली जा चुकी है और जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन