{"_id":"678ac5144833cb4c51084cb0","slug":"farmer-cheated-of-rs-2-lakh-on-the-pretext-of-ending-the-case-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102277-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमा खत्म कराने का झांसा दे किसान से दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमा खत्म कराने का झांसा दे किसान से दो लाख ठगे
विज्ञापन
हाफिजगंज। सचिवालय में पीआरओ बताकर मुकदमा खत्म कराने का झांसा देकर किसान से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना हाफिजगंज के गांव हर हरहरपुर मटकली निवासी किसान हरपाल ने बताया कि उसके साथ के ही कुछ लोगों पर गांव के एक व्यक्ति ने छह महीने पूर्व हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें फैसले के लिए किसान गांव के लोगों से कह रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा कि लखनऊ सचिवालय का एक व्यक्ति उसके संपर्क में है। वह उसका मुकदमा खत्म करवा देगा।
जिस पर किसान बताए हुए व्यक्ति के पास पहुंच तो उसने बताया कि वह जनपद बदायूं में रहता है। सचिवालय में पीआरओ है। उक्त व्यक्ति ने किसान को एसपी दफ्तर में भी भेज किसी तरह उससे कई बार में दो लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का जब मुकदमा नहीं खत्म हुआ तो उसने संबंधित से अपने पैसे मांगे, लेकिन आरोपी ने गाली देते हुए धमकी दी। पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद