फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur has the highest number of active gangs, while Baheri has a higher number of history-sheeters.

Bareilly News: फरीदपुर में सर्वाधिक गैंग सक्रिय, बहेड़ी में हिस्ट्रीशीटर ज्यादा

Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Faridpur has the highest number of active gangs, while Baheri has a higher number of history-sheeters.
बरेली। जिला पुलिस ने अपराधियों के गैंग और हिस्ट्रीशीटरों के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक सबसे अधिक गैंग फरीदपुर में सक्रिय हैं, जबकि बहेड़ी थाना क्षेत्र हिस्ट्रीशीटरों का गढ़ बनकर उभरा है।
विज्ञापन

जून 2024 से पहले फरीदपुर थाने में 13 गैंग पंजीकृत थे। इनमें 107 सदस्य थे। इसके बाद यहां छह गैंग और पंजीकृत किए गए। अब फरीदपुर इलाके में सबसे अधिक 19 गैंग सक्रिय हैं। कोतवाली में 18, इज्जतनगर व भोजीपुरा में 17-17, मीरगंज में 16, हाफिजगंज व बारादरी में 15-15, सुभाषनगर में 14, प्रेमनगर व शीशगढ़ में 13-13, बहेडी़, शेरगढ़ और भुता में 12-12, देवरनियां और आंवला में 11-11, किला, सीबीगंज और बिथरी चैनपुर में 10-10, कैंट, फतेहगंज पश्चिमी और फतेहगंज पूर्वी में 9-9, नवाबगंज में 8, भमोरा-सिरौली में 7-7, क्योलड़िया व अलीगंज में 5-5, शाही में 4 और विशारतगंज में सबसे कम 2 गैंग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर में सबसे कम हिस्ट्रीशीटर
बहेड़ी में सर्वाधिक 243 तो प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सबसे कम 54 हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हैं। बारादरी में 171, फरीदपुर में 164, आंवला में 146, भोजीपुरा में 145, सुभाषनगर में 118, नवाबगंज में 115, हाफिजगंज और भमोरा में 112-112, इज्जतनगर में 110, मीरगंज में 102, फतेहगंज पूर्वी में 96, सिरौली में 94, शेरगढ़ में 92, किला व देवरनियां में 89-89, भुता में 87, कैंट और शाही में 80-80, बिथरी चैनपुर में 78, फतेहगंज पश्चिमी और बशारतगंज में 77-77, सीबीगंज में 74, शीशगढ़ में 70, कोतवाली में 68, अलीगंज में 63 हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
27 जून 2024 से पहले जिले में 2385 हिस्ट्रीशीटर सक्रिय थे, अब कुल 2864 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। इसी तरह 27 जून 2024 से पहले 208 गैंग में 972 सदस्यों को पंजीकृत किया गया था। 27 जून 2024 के बाद 102 गैंग पंजीकृत कर उनके 503 सदस्यों की निगरानी बढ़ाई गई है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed