Bareilly News: 'खुद को भाजपा नेता समझती है... घर में घुसकर गोली मारूंगा', फरहत नकवी को युवक ने दी धमकी
बरेली में मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ने वाली मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। फरहत की शिकायत पर धमकी देने वाले व्यापारी के खिलाफ किला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है।
आगा गेट गढ़ैया निवासी फरहत नकवी के मुताबिक किला क्षेत्र में कपड़े की दुकान लगाने वाला राशिद तीन दिन पहले उनकी गली में आया और पड़ोसी लड़कों से उनके बारे में जानकारी की। वह कहने लगा कि फरहत खुद को भाजपा नेता समझती है। वह इस्लाम से खारिज महिला है, इसलिए उसको घर में घुसकर गोली मारूंगा। राशिद ने लड़कों से कहा कि वह पहले भी जेल काट चुका है। उस पर पहले से चार मुकदमे चल रहे हैं। एकाध और मुकदमे से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
UP: झोपड़ी में रहने वाली महिला तीन करोड़ की जमीन मालकिन... कानों-कान न थी खबर, लेखपाल कर गया बड़ा खेल
फरहत ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले राशिद के बेटे ने उनकी गली में आकर लड़कों से मारपीट कर दी थी। तब उन्होंने उसे डांट दिया था। इसी वजह से राशिद बदला लेने के उद्देश्य से आया था। गनीमत रही कि उस वक्त वह घर के अंदर थीं और परिजनों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
फरहत ने जताया अनहोनी का खतरा
फरहत ने पुलिस को बताया कि उनके साथ पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वह घर में अकेली रहती हैं। इन दिनों उनकी गली में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। एक युवक उनके घर की वीडियोग्राफी कर रहा था। इसलिए उन्हें डर सता रहा है कि उनके और उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है।