{"_id":"572e505f4f1c1bdb125cd25c","slug":"exploded-gas-pipeline-explosion-in-sun-city-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन सिटी में गैस पाइप लाइन फटने से धमाका, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन सिटी में गैस पाइप लाइन फटने से धमाका, दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 08 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन फटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन सिटी विस्तार कालोनी में बिछायी जा चुकी पीएनजी पाइप लाइन चेकिंग के दौरान तेज आवाज के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था कि पाइप लाइन को इंडीकेट करता पत्थर टूट गया, उसकी फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज आवाज सुनकर कालोनी के लोग जुट गए और गैस फैलने की आशंका से डरे लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोनकर बुला लिया। कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन दुरुस्त किया। चेकिंग के दौरान हुई इस गड़बड़ी से लोगों में दहशत है।
शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे अचानक तेज धमाका लोगों ने सुना और देखा तो कुछ दूरी पर ही गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां से गैस रिसने लगी तो लोगों में दहशत फैलने लगी। दरअसल पाइप लाइन बिछाने का यहां काम चल रहा है और पाइप लाइन बिछाने के बाद गैस सप्लाई चेक की जा रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर भीड़ जुट गई और घायल को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसको चोट कम लगी थी लेकिन दहशत की वजह से कुछ बोल नहीं पा रहा था। खबर मिलते ही सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक एसएम अली सिद्दीकी समेत अधीनस्थ मौके पर दलबल सहित पहुंच गए। इस बीच लाइन प्रवाह सिस्टम बंद कर दिया गया। जिससे स्थिति सामान्य हो गयी। सिद्दीकी ने बताया कि ज्वाइंट चेक किया जा रहा था गैस का अधिक प्रेशर होने से पाइप लाइन फट गई जिसे कुछ देर में ही ठीक कर लिया गया था।