फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even the roads in VIP areas are full of potholes, causing inconvenience to pedestrians

Bareilly News: वीआईपी इलाके की सड़कों पर भी गड्ढों, राहगीर खा रहे झटका

Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Even the roads in VIP areas are full of potholes, causing inconvenience to pedestrians
बरेली। स्मार्ट सिटी की सड़कें बदहाल हैं। शहर का वीआईपी इलाके की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं। राहगीर गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं। सड़कों की यह बदहाली आम नागरिकों की मुश्किल बढ़ाने के साथ ही शासन-प्रशासन की उपेक्षा को भी उजागर कर रही है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस से एसएसपी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है। यह रास्ता अति विशिष्ट व्यक्तियों की आवाजाही का केंद्र है, फिर भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

इस रोड पर एक ओर सर्किट हाउस तो दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, वन मंत्री और मुख्य विकास अधिकारी के आधिकारिक आवास हैं। पास में ही कलक्ट्रेट भी है, जहां दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना रहता है। इन सबके बावजूद इस मार्ग की मरम्मत के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नावल्टी चौराहा शहर का व्यावसायिक केंद्र है। यहां रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। खराब सड़क के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। राहगीरों का कहना है कि प्रशासन केवल कागजों पर शहर को स्मार्ट बता रहा है, जबकि मूलभूत सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।


शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती हैं। गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अनुज गुप्ता
शहर के वीआईपी इलाकों की सड़कें ठीक नहीं हैं। यह सोचने की बात है कि जब यहां ऐसे हालात हैं तो शहर के अंदरूनी हिस्सों का क्या हाल होगा। - शोएब अली
नावल्टी चौराहे के पास पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क खराब हुई थी। वहां मिट्टी डलवाई गई है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। सर्किट हाउस से एसएसपी ऑफिस वाले मार्ग को भी दुरुस्त कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed