फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engineer asked for 50 lakhs in dowry from ADM's daughter, evicted from the house

एडीएम की बेटी से इंजीनियर ने दहेज में मांगे 50 लाख, घर से निकाला

Thu, 22 Jul 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Engineer asked for 50 lakhs in dowry from ADM's daughter, evicted from the house
शादी - फोटो : अमर उजाला

शादी में 30 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वालों ने किया उत्पीड़न

विज्ञापन
बरेली। आशीष रॉयल पार्क निवासी रिटायर्ड एडीएम प्रदीप कुमार दुबे की बेटी वत्सला दुबे को नकटिया निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर पति निशांत अवस्थी समेत अन्य ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल वाले उनसे 50 लाख रुपये और इनोवा कार की मांग कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2016 में वत्सला दुबे की शादी निशांत अवस्थी से हुई थी। निशांत दिल्ली की एक कंपनी में साफ्टवेयर एंड नेटवर्किंग इंजीनियर है। शादी में उनके घरवालों ने 30 लाख रुपये खर्च किए। कार भी दहेज में दी मगर ससुराल पहुंचते ही दहेज में दी गई कार को लेकर ताने मिलने लगे। कहा गया कि पिता एडीएम हैं। कम से कम इनोवा कार तो दहेज में देते। दहेज में उनसे 50 लाख रुपये मायके वालों से दिलाने का दबाव बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास पुष्पलता ने कह दिया कि रुपये नहीं मिलने तक वे उसे अपनी बहू नहीं मानेंगी। पति निशांत साहिबाबाद में अपनी बहन के साथ रहता था और ननद का उनकी ससुराल में काफी दखल था। इसके चलते सभी मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते थे और दिसंबर 2017 में घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही हैं। उनके पिता ने ससुराल वालों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बाद बारादरी थाने में शिकायत की गई तो वत्सला की तहरीर पर पति निशांत अवस्थी, सास पुष्पलता, ननद निमिषा कालीरमन व श्वेता शर्मा उर्फ मीनू और ननदोई अनिल कालीरमन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed