फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   engine failure of bharat gaurav tourist train before coming to bareilly

Bareilly News: बरेली आने से पहले भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का इंजन फेल

Fri, 28 Jul 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
engine failure of bharat gaurav tourist train before coming to bareilly
बरेली। सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर रवाना होने वाली भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में इंजन फेल हो गया। इससे यात्रियों को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के बरेली जंक्शन आने का निर्धारित समय दोपहर 12:33 बजे था, लेकिन 3:35 बजे आई। ट्रेन के जंक्शन पहुंचते ही सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना होने वाले यात्रियों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने चंदन लगाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों के साथ आए परिजनों ने भारत गौरव ट्रेन के साथ सेल्फी ली। जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन शाहजहांपुर की ओर रवाना हो गई। इसकी वापसी पांच अगस्त को होगी।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव ट्रेन श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। 648 सीटों वाली इस ट्रेन में 660 यात्रियों ने बुकिंग कराई है। बरेली से 90 श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग दर्शन पर गए हैं। पहली बार तय संख्या से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का बरेली आने का समय 12:33 बजे था। इंजन फेल होने के कारण कुछ देरी हुई। ज्योतिर्लिंग दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह है। ट्रेन नौ दिन और 10 रात की यात्रा करेगी। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।- अजीत सिन्हा, रीजनल मैनेजर, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed