फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Energy Minister AK Sharma said our goal is to provide 24-hour electricity

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 24 घंटे बिजली देना हमारा लक्ष्य, रोस्टर सिस्टम होगा खत्म

Sat, 11 Oct 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 06:11 PM IST
सार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों को समान बिजली मिल रही है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराना हमारा लक्ष्य है। अभी जो रोस्टर सिस्टम लागू होता है, जिसे जल्द खत्म किया जाएगा। प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। 

विज्ञापन
Energy Minister AK Sharma said our goal is to provide 24-hour electricity
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद वह अमर उजाला कार्यालय आए। उन्होंने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। आईएएस अफसर रहे एके शर्मा ने अपने सियासी अनुभव साझा किए। कहा कि अफसर बनकर भी जनसेवा और मंत्री के तौर पर भी जनसेवा कर रहा हूं। बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराना लक्ष्य है। 

विज्ञापन


एके शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी का विजन बहुत ही दूरगामी है। इसका लाभ मिल रहा है। कहा कि देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बने। इनमें एक उत्तर प्रदेश में है। बरेली और संभल में हुई घटनाओं पर मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। देश का हर नागरिक समान है। सबको समान अधिकार हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को पीड़ा पहुंचाना उद्देश्य नहीं है। सबके ऊपर समान कानून लागू करना उद्देश्य है। उत्तर प्रदेश का भविष्य बहुत बेहतर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


बिजली उत्पादन बढ़ाने पर जोर
बिजली व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज से 20 साल पहले पांच-सात दिन पर बिजली आती थी। अब समय बदल गया है। लोगों को 24 से 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। लोगों को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से बिजली की आधारभूत संरचना कमजोर पड़ी थी। इसको मजबूत बनाने के लिए अनुरक्षण अभियान चलाया। बिजली उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 17 हजार करोड़ रुपये की आरडीएसएस योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन कराया। इससे बिजली व्यवस्था की जो कमजोर कड़ियां थी, उसमें सुधार किया गया। इस योजना के क्रियान्वयन में यूपी पूरे देश में पहले स्थान पर है। उत्पादन के मद्देनजर तापीय ऊर्जा में काम किया। पांच महीने पहले पीएम मोदी ने कानपुर में पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया। यह वर्षों से लंबित पड़ी थीं। इससे 39 सौ मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल रही है।

24 घंटे बिजली देना लक्ष्य- ऊर्जा मंत्री 
उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में जितना विद्युत उत्पादन हो रहा था। आने वाले दो वर्षों में उसका दोगुना उत्पादन करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बिजली व्यवस्था पहले की अपेक्षा आज बहुत सुधरी है। डेढ़ लाख नए मजरों को बिजली पहुंचाई है। 20 मजरों में बिजली पहुंचाने का काम चल रहा है। आने वाले कुछ ही महीनों में प्रदेश का कोई भी ऐसा कोना नहीं होगा, जहां बिजली नहीं पहुंची हो। सबको एक समान बिजली दी जा रही है। आने वाले दिनों में रोस्टर सिस्टम खत्म करते हुए 24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed