{"_id":"6876b1576aa92e66880e38a8","slug":"electricity-system-collapsed-mla-got-angry-on-officials-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104912-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली व्यवस्था चरमराई, अधिकारियों पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली व्यवस्था चरमराई, अधिकारियों पर भड़के विधायक
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे व देहात क्षेत्र की बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर विधायक डॉ. एमपी आर्य मंगलवार को विद्युत निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस पर दो जगहों को एसडीओ ने तीन दिन की मोहलत मांगी है।
मंगलवार को अपने आवास पर विद्युत निगम के अधिकारियों को तलब कर विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पिछले कई दिनों से लड़खड़ाई चली आ रही विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में नवाबगंज के एसडीओ राजेंद्र सिंह, रिठौरा के एसडीओ अरुण कुमार के साथ ही हाफिजगंज पावर हाउस के अवर अभियंता ट्रांसमिशन ने विधायक से तीन दिन की मोहलत मांगी है। कहा कि तीन दिनों में पेड़ों की छंटाई हो जाएगी। उसके बाद नगर के साथ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से आपूर्ति मिलेगी।
अवर अभियंता ट्रांसमिशन पर लगाया आरोप
बैठक में दोनों ही एसडीओ ने अवर अभियंता ट्रांसमिशन पर आपूर्ति करने में विलंब किए जाने का आरोप लगाया, जिस पर अवर अभियंता ने अपने आला अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक आपूर्ति किए जाने की बात कही। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ता देख विधायक ने तीन दिन में सुधार लाने के निर्देश दिए। संवाद