Bareilly News: छुट्टी के दिन बंद रहेगी 20 हजार घरों की बिजली, इन इलाकों में नहीं होगी आपूर्ति
बरेली में छुट्टी के दिन लोगों की आराम में खलल पड़ सकता है। शहर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत लाइन की मरम्मत के कारण आपूर्ति बंद रहेगी।
विस्तार
बरेली में छुट्टी के दिन रविवार को 20 हजार से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय में बाधित रहेगी। इस दौरान लाइनों के मरम्मत की जाएगी।
हरुनगला विद्युत उपकेंद्र की लाइन के आसपास पेड़ की डाल छांटी जाएंगी। इससे पवन विहार, फाइक़ एन्क्लेव, संजयनगर, ग्रीन पार्क, खुशबू एन्क्लेव, रामगंगा नगर, हरुनगला में सुबह 10 से दो बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
यहां भी आपूर्ति बाधित
जगतपुर क्षेत्र में चकचुंगी, मीरा की पैठ, अकाशपुरम और सनसिटी क्षेत्र के वीरसावरकर नगर, कुर्मांचल नगर, गगन विहार, बन्नुबाल नगर, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, बनखंडी नाथ, सम्राट अशोक नगर भी प्रभावित होंगे। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपला फीडर व क़ुतुबखाना उपकेंद्र के जिला अस्पताल फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी।
सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के सर्किट हाउस फीडर की आपूर्ति सुबह सात से नौ बजे ठप रहेगी। इससे जजेज कंपाउंड, सर्किट हाउस, एसएसपी आवास व कार्यालय, मंदाकिनी टावर, डीएम आवास, हाइडिल कॉलोनी, मुख्य अभियंता कार्यालय, चौपला क्षेत्र की आपूर्ति ठप रहेगी।