फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply affected from city to village, thousands of consumers upset

Bareilly News: शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित, हजारों उपभोक्ता परेशान

Wed, 22 May 2024 05:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply affected from city to village, thousands of consumers upset
बरेली। भीषण गर्मी में लोग अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फाॅल्ट से जूझ रहे हैं। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दिनभर आपूर्ति ध्वस्त होती रही। अफसर कभी ट्रॉली ट्रांसफार्मर लेकर दौड़े तो तो कभी फाॅल्ट दुरुस्त कराने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात तेज हवा चलने पर फाॅल्ट की आशंका में शहर के कई उपकेंद्रों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। करीब दो घंटे बाद जब तेज हवा थमी तो आपूर्ति बहाल की गई। इधर, मंगलवार सुबह 33 केवी सप्लाई फेल होने से पवन विहार, हरुनगला, सुपर सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि प्रभावित रहे। वहीं, हरुनगला उपकेंद्र पर फीडर बंद किए जाने से दोपहर में दो घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास, गोल्डन सिटी, रामगंगा नगर, कृष्णा नगर, सुपर सिटी, फाइक एन्क्लेव की आपूर्ति भी काफी देर तक ठप रही। कालीबाड़ी के पास ट्रांसफार्मर का केबल दुरुस्त करने के दौरान आपूर्ति ठप रही। विशाल मेगा मार्ट के पास तीन बार फाॅल्ट होने पर ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आती-जाती रही बिजलीरीजनल कॉलेज के पास हुए फाॅल्ट की वजह से महानगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रही। बालीपुर से आधे घंटे की कटौती की गई। सुभाषनगर, किला, रोहली टोली, कांकर टोला, इज्जतनगर, सीबीगंज, बाकरगंज आदि मोहल्लों की बिजली भी काफी देर तक गुल रही। लोग उपकेंद्र पर कॉल करते रहे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।


भीषण गर्मी से शहरवासी ही नहीं, ट्रांसफार्मर भी खराब हो रहे हैं। इसे देखते हुए अब विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगा रहा है। अधीक्षण अभियंता शहरी अंबा प्रसाद वशिष्ठ के मुताबिक बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपकेंद्र पर लोड की निगरानी हो रही है। प्रभावित इलाके चिह्नित कर क्षमता वृद्धि कर रहे हैं। फाॅल्ट को तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed