{"_id":"69558ea4f071a12f62060936","slug":"electricity-failure-at-night-since-last-four-days-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3105-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार दिन से रात में गुल हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार दिन से रात में गुल हो रही बिजली
विज्ञापन
गुलड़िया। पुन्नापुर बिजली उपकेंद्र से संबद्ध गौरीशंकर फीडर के गांव गुलड़िया गौरी शंकर में पिछली चार रातों से बिजली गुल हो रही है। शिकायत पर बिजलीकर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। इससे परेशान लोगों ने एक्स पर बिजली मंत्री से शिकायत की है।
लोगों ने बताया कि गुलड़िया गौरी शंकर की विद्युत व्यवस्था पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। व्यवस्था सुधार के लिए निगम की ओर से हाल ही 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन वह भी लोड के लिए कम पड़ गया। ऊपर से प्राइवेट कर्मचारी दिन भर तो सप्लाई को शटडाउन में गुजार देते हैं, शाम को सप्लाई मिलती है, तो ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर से एमसीवी हर 15 मिनट में ट्रिप हो जाती है, जिसके चलते सप्लाई बंद हो जाती है। इधर, पुन्नापुर के जेई राहुल रावत ने बताया कि बिजली चोरी के चलते ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है, जिसके कारण एमसीवी बार-बार ट्रिप हो रही है। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। संवाद