{"_id":"5d34f6808ebc3e6d02394ec7","slug":"electrician-teases-women-in-bagh-express-ac-coach-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज
Mon, 22 Jul 2019 05:04 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
बाघ एक्सप्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार रात रेलवे के इलेक्ट्रीशियन ने नींद में ऊंघती एक महिला से अचानक छेड़खानी शुरू की तो हल्ला मच गया। महिला का शोर सुनकर जागे परिवार के लोगों ने यात्रियों की मदद से उसे दबोच लिया। इसके बाद ट्रेन में चल रहे जीआरपी के एस्कॉर्ट ने उसे कब्जे में ले लिया। रात में ही बरेली जंक्शन के थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज कर सुबह उसे रामपुर ट्रांसफर किया गया। आरोपी इलेक्ट्रीशियन को भी रामपुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
काठगोदाम-हावड़ा के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार रात देवरिया का एक परिवार सफर कर रहा था जिसे बरेली आना था। रामपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहीं तैनात रेलवे का इलेक्ट्रीशियन आनंद कोच में घुस आया। महिला की बर्थ के पास एक-दो मिनट कोच की वायरिंग चेक करने का बहाना करने के बाद पहले तो उससे कुछ बातचीत की, फिर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने शोर मचा दिया तो दूसरी बर्थों पर सो रहे परिवार के लोग जाग गए। बोगी में हल्ला मच गया।
विज्ञापन
यात्रियों ने भागने की कोशिश कर रहे इलेक्ट्रीशियन को दबोच लिया। उसकी पिटाई के बाद ट्रेन में ही चल रहे रामपुर के जीआरपी एस्कार्ट को सूचना दी गई। ट्रेन बरेली पहुंची तो उसे जंक्शन पर उतार लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ करने के बाद पता चला कि आरोपी आनंद बरेली की ही सिद्धार्थनगर कॉलोनी का रहने वाला है और उसकी तैनाती रामपुर में है। इंस्पेक्टर जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि आनंद के खिलाफ निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला रामपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। रविवार को आरोपी को भी रामपुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।