{"_id":"86ad5ee0a9550b62c7b9fa966ad170aa","slug":"electric-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी उड़ा ले गई शहर की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी उड़ा ले गई शहर की बिजली
बरेली
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट से पहले से ही बिजली संकट से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार शाम आंधी आफत बनकर आई। तेज हवाओं और बारिश की वजह से बिजली गुल हो गई। देररात तक बिजली के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
शहर में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोस्टिंग चार्ट में भले ही शाम को सात बजे से सुबह चार बजे तक कटौती का कोई शेड्यूल न हो लेकिन दिन में भी अभी तक कटौती का कोई समय फिक्स नहीं किया गया है। सुबह पांच बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक कटौती आम बात हो गई है। दोपहर में साढ़े बारह बजे से चार बजे तक भी बिजली नहीं आ रही है। बुधवार को दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पाई। इसके बाद शाम को शुरू हुई तेज हवाआें की वजह से बिजली बंद कर दी गई। देर रात तक लोग बिना बिजली के रहे।
विज्ञापन
शाहदाना बिजलीघर पहुंच गए चाहबाई के लोग
सुबह से बिजली न आने से परेशान चाहबाई के लोग हंगामा करने शाहदाना विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यहां जेई जगदीश सिंह भीड़ देखकर भाग खड़े हुए। एसडीओ राजेंद्र ने सभी को शांत कराया। चाहबाई के लोगों का कहना है कि यहां आए दिन फाल्ट हो रहे हैं और कोई ठीक करने ही नहीं आ रहा है। उधर, जगतपुर के कटराचांद खां के पास मोबाइल ट्राली लगवा दी गई है। 400 किलोवाट का ट्रांसफार्मर दो दिन से खराब होने के कारण लोग परेशान थे।
विज्ञापन