{"_id":"6994c4080941328a6c0cab7b","slug":"elderly-man-injured-in-bull-attack-referred-to-district-hospital-bareilly-news-c-121-1-pbt1011-153940-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांड़ के हमले से वृद्ध घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांड़ के हमले से वृद्ध घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
बिलसंडा। मंदिर में पूजन करने के लिए जा रहे एक बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बुजुर्ग को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी सुनील ने बताया कि उनके दादा लालता प्रसाद मंगलवार की सुबह गांव में ही शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के समीप खड़ा एक सांड़ उन पर हमलावर हो गया। सांड़ ने उनको जमीन पर पटक दिया। घायल अवस्था में उनको सीएससी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी कई बार सांड़ लोगों पर हमला कर चुका है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन सांड़ को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -