फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight shops were sealed on Station Road, a fine of Rs 36 lakh was collected

Bareilly News: स्टेशन रोड पर आठ दुकानों को किया सील, 36 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Sun, 11 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Eight shops were sealed on Station Road, a fine of Rs 36 lakh was collected
बरेली। नगर निगम ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर अपनी जमीन पर बनी आठ दुकानों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। यह कार्रवाई शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक चली।
विज्ञापन

पुलिस बल और नगर निगम की टीम के सामने कई लोगों ने समय देने की अपेक्षा और मामले को अदालत में विचाराधीन होने का हवाला दिया, लेकिन अधिकारियों ने यह कहते हुए लोगों की दलील खारिज कर दीं कि मामले अनाधिकृत अधिभोगियों की बेदखली (पीपी एक्ट) में चल रहे थे और लंबी सुनवाई के बाद प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्णय पर ही नगर निगम बेदखली कर रहा है।
विज्ञापन

संपत्ति विभाग के प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि नगर निगम की भूमि, खसरा नंबर 194, स्टेशन रोड मार्ग पर है। नगर मजिस्ट्रेट ने इस पर काबिज लोगों को बेदखल करने और जुर्माना वसूलने के आदेश अलग-अलग तिथियों में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने कब्जा छोड़ दिया। आठ लोगों ने न तो जुर्माना जमा किया और न ही कब्जा छोड़ा। इसी के बाद शनिवार को नगर निगम ने पुलिस बल, प्रवर्तन दल, राजस्व टीम की उपस्थिति में आठ दुकानों को सील लगाकर अपने कब्जे में लिया है।
अब दुकानों को कब्जे में आए खर्चे की भरपाई ही कब्जेदारों से की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed