फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education,school,amar uajala abhiyan

प्राइमरी स्कूल बेहटा में स्मार्ट क्लास शुरू, अब प्रोजेक्टर से पढ़ेंगे बच्चे

Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
education,school,amar uajala abhiyan
बरेली। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय बेहटा चौहान में सोमवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। क्लास में प्रोजेक्टर, साउंड और डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई शुरू की गई है। बच्चों को पढ़ाई की यह नई तकनीक खूब भा रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, बीईओ मुकेश भारती ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रीति कश्यप ने कहा कि अभी तक निजी स्कूलों में ही प्रोजेक्टर से पढ़ाई हो रही थी। प्राइमरी विद्यालय में प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरू होने पर लोगों की सरकारी स्कूलों के प्रति धारणा बदलेगी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बीईओ मुकेश भारती ने कहा कि स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन प्रधानाध्यापिका पिंकी रानी और सहायक अध्यापिका पूनम तोमर के प्रयासों से संभव हुआ है। आधुनिक संसाधनों से पढ़ाई होने पर बच्चों को आगे बढ़ने में और मदद मिलेगी। दूसरे शिक्षकों को इससे सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका पिंकी रानी, संचालन नितिन सेठी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदन लाल सिंह, यूटा अध्यक्ष अरविंद गुर्जर, राजेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष केपी सिंह, एआरपी करुणाकर वर्मा, एआरपी पूजा रानी, सचिन शर्मा, सारिका सक्सेना, किरण राणा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed