{"_id":"5dfa80658ebc3e87f0306ac6","slug":"education-bareilly-news-bly388507240","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य की खाली कुर्सी को ज्ञापन सौंपने की कोशिश पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य की खाली कुर्सी को ज्ञापन सौंपने की कोशिश पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्राचार्य की गैरमौजूदगी में उनकी कुर्सी को सांकेतिक रूप से ज्ञापन सौंपने की कोशिश पर कर्मचारियों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ज्ञापन लेने पहुंचे।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बरेली कॉलेज के छात्र बुधवार को एमए संगीत शुरू करने समेत कुछ मांगें लेकर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन को ज्ञापन देने पहुंचे। कुछ देर तक प्राचार्य का इंतजार करने के बाद वे लोग उनकी खाली कुर्सी को ही सांकेतिक रूप में ज्ञापन सौंपने लगे। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. सूरज साहू ने वहां पहुंचकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने वालों में विशाल अग्रवाल, अवनेश यादव, अमित यादव, राजीव यादव, चांद अली आदि मौजूद रहे।