फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली में भी गड़बड़ी की थी तैयारी, कई दिन से कॉल सुन रही थी एसटीएफ, होटल में ही दबोचने का था प्लान

Mon, 09 Dec 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
education

मगर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के मोबाइल बंद होने से सुबह पकड़े जा सके

विज्ञापन
बरेली। सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने लंबी तैयारी की थी। पिछले कई दिन से एसटीएफ बरेली की टीम गिरोह के सदस्यों की कॉल सुन रही थी। इस दौरान मुरादाबाद और बरेली में सीटीईटी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के इनपुट मिले थे। मगर शनिवार शाम अचानक ही एक-एक करके आरोपियों के फोन बंद होने शुरू हो गए। सबकी लोकेशन मुरादाबाद थी और फिर रात में ही एसटीएफ टीम वहां पहुंच गई।

एसटीएफ इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में गड़बड़ी के लिए काफी दिन से तैयारी चल रही थी। इनपुट मिलने के बाद पांच-छह नंबरों पर एसटीएफ लगातार काम कर रही थी। पहले एसटीएफ इनको होटल में ही दबोचने की तैयारी में थी। मगर शनिवार को अचानक ही इस गैंग के सदस्यों के मोबाइल एक-एक करके बंद होने लगे। रात तक सभी के मोबाइल स्विच ऑफ हो चुके थे। मगर इन सभी की लोकेशन मुरादाबाद ही थी, इसलिए एसटीएफ की मशक्कत थोड़ी बढ़ गई और फिर इन्हें रविवार को परीक्षा के दौरान पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed