{"_id":"5dd059a58ebc3e5504063d0d","slug":"education-bareilly-news-bly3842807121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकदेवानंद समेत आठ कॉलेजों पर विश्वविद्यालय मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकदेवानंद समेत आठ कॉलेजों पर विश्वविद्यालय मेहरबान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताक पर रखकर सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बना दिया स्वकेंद्र
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपों में घिरे चिन्मयानंद हैं शुकदेवानंद कॉलेज के अधिष्ठाता
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने में इस बार नियम-कायदों को ताक पर रख दिया है। बरेली कॉलेज ही नहीं शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय समेत आठ कॉलेजों को स्वकेंद्र बना दिया गया है। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के अधिष्ठाता दुष्कर्म के आरोपों में घिरे स्वामी चिन्मयानंद हैं, जिसके चलते विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।
सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 13 नवंबर को 136 कॉलेजों के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कथित रूप से इन केंद्रों की संशोधित सूची जारी की, लेकिन वास्तविक रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें बरेली कॉलेज के अलावा सात अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए दूसरे कॉलेज में केंद्र न बनाकर उसे स्वकेंद्र बना दिया गया है। इन कॉलेजों में स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, केजीके कॉलेज मुरादाबाद, रंजीत सिंह मैमोरियल कॉलेज धामपुर बिजनौर, जेएसएस कॉलेज अमरोहा और रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय बिजनौर शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां बता दें कि शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद हैं और दुष्कर्म के आरोप में इन दिनों जेल में हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि शासन ने स्वकेंद्र व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। बावजूद इसके इन कॉलेजों में स्वकेंद्र व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र बनाने में दूरी का भी नहीं रखा ख्याल
शासन के निर्देशानुसार कोई भी परीक्षा केंद्र कॉलेज से आठ किलोमीटर के दायरे में बनाया जाए, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका भी ध्यान नहीं रखा। नवाबगंज, भुता और रिठौरा के कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज को बना दिया है। कुछ अन्य कॉलेजों के परीक्षा केंद्र भी इससे ज्यादा दूरी पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपों में घिरे चिन्मयानंद हैं शुकदेवानंद कॉलेज के अधिष्ठाता बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने में इस बार नियम-कायदों को ताक पर रख दिया है। बरेली कॉलेज ही नहीं शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय समेत आठ कॉलेजों को स्वकेंद्र बना दिया गया है। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के अधिष्ठाता दुष्कर्म के आरोपों में घिरे स्वामी चिन्मयानंद हैं, जिसके चलते विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।