{"_id":"5d9265c88ebc3e0178341f32","slug":"education-bareilly-news-bly378303910","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अगले प्राचार्य करेंगे नैक मूल्यांकन पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अगले प्राचार्य करेंगे नैक मूल्यांकन पर विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्राचार्य से मुलाकात की और नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए कहा। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का कहना है कि वह 15 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अगले प्राचार्य का ही इस पर निर्णय लेना बेहतर होगा।
वर्ष 2013 में बरेली कॉलेज को नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ था, जिसका समय वर्ष 2018 में पूरा हो चुका है। इसके बावजूद बरेली कॉलेज ने दोबारा मूल्यांकन कराने के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है। कहा जा रहा है कि पहले की अपेक्षा बरेली कॉलेज में अव्यवस्थाएं काफी बढ़ गई हैं। ग्रेड में गिरावट होने की आशंका के चलते कॉलेज प्रशासन नैक मूल्यांकन कराने से बच रहा है। अमर उजाला में यह मुद्दा उठने के बाद सोमवार को उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. अनुराग मोहन, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. पीके अग्रवाल समेत कॉलेज के तमाम शिक्षकों ने प्राचार्य से मुलाकात की और नैक मूल्यांकन की तैयारियां कराने को कहा। इस पर प्राचार्य का कहना है कि 15 अक्तूबर को उनका रिटायरमेंट हो रहा है। इस बीच कई छुट्टियां भी हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि अगले प्राचार्य ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।