{"_id":"5d8bc5498ebc3e93d62b06d0","slug":"education-bareilly-news-bly3776153151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति विज्ञान के छात्र एमए में रिसर्च मेथोडोलॉजी भी पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति विज्ञान के छात्र एमए में रिसर्च मेथोडोलॉजी भी पढ़ेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमए राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राएं अगले सत्र से अब रिसर्च मेथोडोलॉजी भी पढ़ेंगे। बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में कहा गया कि एमए राजनीति विज्ञान में अब तक रिसर्च मेथोडॉलॉजी नहीं पढ़ाई जाती है। इसके चलते एमए करने के बाद पीएचडी समेत अन्य रिसर्च वर्क करने वाले छात्रों को काम करने में काफी परेशानी होती है। इसके बाद तय हुआ कि आगामी सत्र से एमए में अब एक पेपर रिसर्च मेथोडॉलॉजी का भी होगा, जल्दी ही इसका पाठ्यक्रम तय किया जाएगा। साथ ही परीक्षा में बुलाए जाने वाले बाह्य परीक्षकों के नाम भी तय किए गए। बैठक में डॉ. एके रुस्तगी, डॉ. आभा अग्रवाल, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. वंदना शर्मा आदि मौजूद रहीं।