{"_id":"5d83dce78ebc3e93b532bd9b","slug":"education-bareilly-news-bly3768094131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की शिकायत पर एसोसिएट प्रोफेसर को मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की शिकायत पर एसोसिएट प्रोफेसर को मिला नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में छात्रा का मखौल बनाने और तालियां बजवाने का मामला तूल पकड़ गया है। छात्रा ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से लिखित शिकायत की तो उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाचरन गंगवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। छात्रा ने अपनी शिकायत में प्राचार्य से कहा है कि शिक्षक के अपमानजनक तरीके की जांच के लिए कक्षा में लगे सीसीटीवी की फुटेज या साथियों से पूछताछ की जा सकती है।
समाजशास्त्र विभाग में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि बुधवार को जब वह पहुंची तो एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाचरन गंगवार ने उससे अभद्र व्यवहार किया। सब छात्र-छात्राओं के सामने उसका मखौल बनाया और तालियां बजवाईं, जिससे उसे शर्मसार होना पड़ा और विरोध पर मोबाइल तोड़ दिया। छात्रा ने प्राचार्य से कहा कि उसने अब लिखित शिकायत कर दी है कि शिक्षक डॉ. उमाचरन गंगवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसके आरोपों की सत्यता जांच के लिए क्लास में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा सकती हैं, साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं से पूछताछ की जा सकती है। इस पर प्राचार्य ने डॉ. उमाचरन गंगवार को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि डॉ. उमाचरन का कहना है कि अभी उन्हें नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद ही वह इस बारे में कुछ कहेंगे।
छात्रा ने लिखित शिकायत दी है। उसके आधार पर डॉ. उमाचरन गंगवार को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य, बरेली कॉलेज