{"_id":"5d7fed5b8ebc3e93a04e817a","slug":"education-bareilly-news-bly376359548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज: जांच शुरू होने से पहले ही टूट गई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज: जांच शुरू होने से पहले ही टूट गई कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के उत्पीड़न के मामले में सोमवार को जांच कमेटी की बैठक हुई जिसमें दोनों पक्षों को बुधवार तक विस्तृत रूप से अपना लिखित पक्ष देने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए। इस बीच कमेटी में शामिल दो सदस्यों ने जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि अपने से वरिष्ठ शिक्षक पर आरोपों के चलते वे जांच करने से बच रही हैं।
बरेली कॉलेज के गणित विभाग में वरिष्ठता पर विवाद चल रहा है। इस राजनीति के चलते 11 सितंबर को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम की छुट्टी की अर्जी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्राचार्य के पास पहुंचाने से इनकार कर दिया था। इस पर डॉ. आरिफ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हड़काने के दौरान विभाग की ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम के विभागाध्यक्ष पति डॉ. स्वदेश सिंह को भी लपेट लिया। बताया जाता है कि अपने पति पर तंज कसे जाने से आहत होकर डॉ. पूनम वहां रो पड़ीं। डॉ. पूनम ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से डॉ. आरिफ नदीम के खिलाफ लिखित शिकायत की तो जांच कमेटी गठित कर दी गई। इसमें विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर को संयोजक और डॉ. शुभ्रा कटारा, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. वंदना शर्मा व डॉ. सुषमा गौंडियाल को सदस्य बनाया गया है। सोमवार को इस कमेटी की बैठक हुई, लेकिन डॉ. शुभ्रा कटारा और डॉ. सुषमा गौंडियाल नहीं पहुंचीं। कॉलेज में चर्चा है कि डॉ. आरिफ से डॉ. शुभ्रा और डॉ. सुषमा जूनियर हैं, इसलिए उन लोगों ने जांच से इनकार कर दिया है। डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि कोरम पूरा होने के चलते बैठक करके डॉ. पूनम सिंह और डॉ. आरिफ नदीम को नोटिस जारी कर बुधवार तक अपने लिखित बयान विस्तृत रूप से देने को कहा गया है।
डॉ. शुभ्रा कटारा और डॉ. सुषमा गौंडियाल ने इस जांच में शामिल होने से मना किया है। प्राचार्य अवकाश पर हैं, उनके आने के बाद जरूरत पड़ने पर दो वरिष्ठ शिक्षकों के नाम कमेटी में बढ़ा दिए जाएंगे। - डॉ. पूर्णिमा अनिल, कार्यवाहक प्राचार्य