{"_id":"5d7168098ebc3e93c202a6d7","slug":"education-bareilly-news-bly375014256","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितता के आरोप पर एबीएसए पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितता के आरोप पर एबीएसए पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आलमपुर जाफराबाद में तैनात एबीएसए पर वित्तीय अनियमितता के बढ़ते जा रहे आरोपों पर बीएसए ने कार्रवाई क रते हुए कार्यालय से अटैच कर दिया है। बताया जाता है कि लंबे समय से एबीएसए पर निर्माण कार्यों को लेकर वित्तीय अनियमितता के आरोप लग रहे थे। जिस पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डीएम को मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई को कहा था। इस पर डीएम ने बीएसए को जांच सौंपी थी।
एबीएसए रचना पर आरोप है कि विगत वर्षों में उन्होंने ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों को संवारने के लिए भेजी गई रकम को दुरुपयोग किया है। साथ ही, फर्नीचर, स्टेशनरी, खेल कूद आदि के सामान की खरीदारी में भी खेल किया है। संबंधित मामले पर निवासियों ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप से शिक ायत की थी। इस पर सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर मामले पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने विभागीय जांच की संस्तुति करते हुए एबीएसए को कार्यालय से अटैच कर दिया है। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही एबीएसए को अटैच किया गया था लेकिन अब तक वे कार्यालय नहीं पहुंची हैं।