फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

गर्ल्स हॉस्टल है या ‘चिड़ियाघर’, कभी कुत्ते दौड़ाते कभी बंदर

Fri, 06 Sep 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी से गर्ल्स हॉस्टल ‘चिड़ियाघर’ बन गया है। पूरे परिसर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक है। इनके दौड़ाने से तीन छात्राओं का गिरने से फ्रैक्चर भी हो चुका है। गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन प्रोफेसर संतोष अरोरा ने छात्राओं की समस्या को देखते हुए कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय को पत्र लिखकर बंदर और कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैत्रेयी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली करीब 400 छात्राएं आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान हैं। पूरे दिन यह कुत्ते और बंदर हॉस्टल परिसर में उत्पात मचाते हैं। कभी कुत्ते किसी छात्रा को दौड़ा लेते हैं तो कभी बंदर किसी को दौड़ाते हैं। इसके चलते कई छात्राएं गिरकर चोटिल हो चुकी हैं और तीन छात्राओं का गिरकर फ्रैक्चर भी हो गया है। आवारा कुत्ते छात्राओं के जूते-चप्पल काट देते हैं, वहीं बंदर कमरों में घुसकर कभी कपड़े उठा ले जाते हैं तो कभी फाड़ देते हैं।
विज्ञापन

कई पत्र लिखने पर भी सुनवाई नहीं
छात्राओं की शिकायत पर वार्डेन प्रोफेसर संतोष अरोरा ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को कई पत्र लिखे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पहला पत्र 10 मई, दूसरा 22 मई और अब तीसरा पत्र चार सितंबर को लिखा है। तीनों ही बार पत्र मिलने पर कुलसचिव ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कुत्ते और बंदर पकड़वाने को कहा लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में बंदर और कुत्तों के चलते छात्राएं परेशान हैं। बंदर तो कई बार छात्राओं के कपड़े भी उठा ले जाते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। - प्रो. एके जैतली, चीफ वार्डेन, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed