फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी, आज आएंगे मुख्य अतिथि

Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब फाइनल टच देने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती रविवार शाम को बरेली पहुंच जाएंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को सुबह 10.45 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
विज्ञापन

दो सितंबर सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कैंपस स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस आयोजन के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। स्पोर्ट्स ग्राउंड के गड्ढे भी भर दिए गए हैं और अब तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सात हजार लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इसमें जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी समूह और शहर के विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे। रविवार को अपराह्न तीन बजे विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का फाइनल रिहर्सल किया जाएगा। वहीं, शाम को मुख्य अतिथि और राज्यपाल का सुरक्षा दस्ता भी विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

प्राइमरी के बच्चों को मिलेगा उपहार
इस बार प्राइमरी स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं को भी दीक्षांत समारोह में बुलाया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें उपहार स्वरूप मिठाई और एक पुस्तक दी जाएगी। यह पुस्तक गीता या रामायण जैसी प्रेरणादायक पुस्तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग पार्किंग और प्रवेश
आयोजन स्थल पर विश्वविद्यालय स्टाफ, सहभागी और वीआईपी के लिए वाहन पार्किंग और प्रवेश के लिए अलग-अलग गेटों से इंतजाम किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरी जानकारी दी जाएगी।

आज बंटेगी कैंपस के छात्र-छात्राओं को डिग्री
डिग्री सेक्शन के प्रशासनिक अधिकारी जहीर अहमद ने बताया कि दीक्षांत से पहले रविवार को कैंपस में संचालित विभिन्न कोर्स के 412 छात्र-छात्राओं को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक डिग्री दी जाएगी। इसमें 20 डिग्री पीएचडी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed