{"_id":"5d6449108ebc3e015a221042","slug":"education-bareilly-news-bly373765641","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : 84 हुई टॉपर्स की संख्या, विश्वविद्यालय को चमकाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : 84 हुई टॉपर्स की संख्या, विश्वविद्यालय को चमकाने का काम जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को इसमें मेडल पाने वाले टॉपर्स की अपडेट लिस्ट जारी की गई है, इसमें टॉपर्स की संख्या 82 से बढ़कर 84 हो गई है।
बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दो सितंबर को कैंपस में ही स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। दीक्षांत को लेकर विश्वविद्यालय में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को मुख्य द्वार बंद करके सड़क के दोनों ओर की पटरी की रंगाई-पुताई से लेकर कार्यक्रम स्थल तक साफ-सफाई का काम जारी रहा। मुख्य द्वार बंद होने के चलते सोमवार को लोगों को अपने वाहन बाहर ही छोड़कर कैंपस में पैदल जाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर विश्वविद्यालय ने सोमवार को टॉपर्स की अपडेट सूची जारी कर दी है। दीक्षांत समारोह में 84 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।