फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पढ़ाई के साथ ही समाज को संवारेंगे डिग्री कॉलेज

Tue, 27 Aug 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। केंद्र सरकार और राजभवन की पहल पर डिग्री कॉलेज अब पढ़ाई के साथ ही समाज को संवारने का बीड़ा भी उठाएंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की पहल पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों को एक-एक गांव गोद लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने डिग्री कॉलेजों को प्रार्थना या उपस्थिति के दौरान एक मिनट का समय स्वच्छता को समर्पित करने को कहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा था कि विश्वविद्यालय पांच और डिग्री कॉलेज एक-एक गांव को गोद लेकर वहां का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में काम करें। इसके मद्देनजर सोमवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने सभी संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र का एक-एक गांव गोद लेकर उसे शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से समृद्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोद लिए गांव की सूचना से विश्वविद्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी डिग्री कॉलेजों को प्रार्थना या उपस्थिति के समय एक मिनट स्वच्छता को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता संबंधी विचार रखे जाएंगे। यह पहले शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप एस. पुरी ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed