{"_id":"5d20ff2c8ebc3e6cfc5d6f8c","slug":"education-bareilly-news-bly3675656167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन लेने से चूके बीकॉम के तमाम स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन लेने से चूके बीकॉम के तमाम स्टूडेंट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जानकारी न होने की वजह से बीकॉम ऑनर्स में तमाम छात्र-छात्राएं बरेली कॉलेज में एडमिशन लेने से चूक गए। अब उनकी मांग पर बरेली कॉलेज ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर ग्रेजुएशन के पंजीकरण एक बार फिर खोलने की मांग की है।
बरेली कॉलेज ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बी लिब, एम लिब समेत सभी डिप्लोमा कोर्स में विश्वविद्यालय की वेबसाइट के बाद कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन जमा करना था। मगर बरेली कॉलेज की वेबसाइट में बीकॉम ऑनर्स का विकल्प न होने की स्थिति में इसमें एडमिशन के इच्छुक कुछ छात्र-छात्राओं ने बीकॉम में ही आवेदन कर दिया। जब वे कॉलेज में काउंसलिंग को पहुंचे तो बीकॉम में ही एडमिशन लेने को कहा गया, मगर उन्होंने बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन लेने की बात कही। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने उनके आवेदन स्वीकार कर लिए हैं। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के प्रवेश समन्वयक डॉ. प्रियंक मेहरोत्रा ने बताया कि इन छात्रों को एडमिशन देने के लिए विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन में पंजीकरण एक बार फिर खोलने का अनुरोध किया गया है। अभी हमारे पास सीटें भी खाली हैं, अगर विश्वविद्यालय ने मौका दे दिया तो इन छात्र-छात्राओं को एडमिशन मिल जाएगा।