फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Echo of Har Har Mahadev from road to pagoda

Bareilly News: सड़क से लेकर शिवालय तक हर-हर महादेव की गूंज

Tue, 29 Aug 2023 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Echo of Har Har Mahadev from road to pagoda
अलीगंज। सावन माह के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान सड़क से लेकर शिवालयों तक हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। शिव भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बिल्वपत्र, दूध, धतूरा, भांग आदि चढ़ाकर मत्था टेका। भोर में कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु कतार में लगे दिखे। शाम को आरती तक दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

शिवालयों में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। व्रत रखकर शिवालय पहुंचे भक्तों ने सुख और समृद्धि की कामना की। कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़िये भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते हुए जलाभिषेक के लिए पहुंचे। ऐंठपुर गांव के कांवड़ियों ने गुलड़िया उपराला गांव के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक किया। आसपास के कई गांवों के कांवड़िये जल लंकर मंदिर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए आधी रात के बाद ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। अंतिम सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बिशारतगंज में भी सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए।
विज्ञापन

सिरौली में कछला से कांवड़ लेकर आए भोले बाबा के भक्तों की बरात नगर भ्रमण के बाद सुबह चार बजे ढाहे वाले शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची। शिव बरात में शंकर-पार्वती, नंदी, शुक्र, शनि समेत शिव के अन्य गणों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान महंत अंकित, आदित्य, अर्चित, अनिल, गणेश पांडे, राजू, पंकज आदि मौजूद रहे।सावन के अंतिम सोमवार को धूमधाम के साथ जलाभिषेक किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों ने नगर के चौरासी घंटा मंदिर, पंजाबी काॅलोनी स्थित शिव मंदिर, शेखुपुरा शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। सकरस, फरीदपुर, मुड़िया नवी बख्श, मंडनपुर आदि गांव के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड बार्डर से लेकर इज्जतनगर तक हाईवे की एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया। दूसरी साइड से ट्रैफिक को निकाला गया। मीरगंज में 32 और शाही थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के 35 जत्थों ने जलाभिषेक किया।

---------
सुबह से लग गई कतारें
भुता। सावन माह के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त बाबा का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में पहुंचे। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों लगाते हुए लोग सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। फरीदपुर रोड पर स्थित पहलऊनाथ मंदिर व कैलाश धाम शिव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। पहलऊनाथ शिव मंदिर पर प्रमोद अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, आयुष अग्रवाल व उनके साथियों ने भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed